बिजावर में दिनदहाड़े मोबाइल और बाइक चोरी, संदिग्ध युवक की तस्वीर CCTV में कैद

बिजावर: नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक युवक द्वारा मोबाइल और बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।जानकारी के अनुसार, गुलगंज रोड स्थित रवि साहू की धुलाई एवं कार एक्सेसरीज़ की दुकान से एक युवक मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। इसके बाद उसी युवक पर रतनगंज मोहल्ले से बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल (एमपी 16 एमपी 0177) चोरी करने का भी आरोप है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की दोनों घटनाओं में एक ही युवक शामिल दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Next Post

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारत की महिला हॉकी टीम में सिलेक्शन

Fri Jun 26 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर की बेटी ने मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। कृष्णा शर्मा का महिला हॉकी टीम में सिलेक्शन किया गया है। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने सफलता की कहानी लिखी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like