
उज्जैन। सदावल रोड स्थित श्री दादूराम आश्रम के संत एवं श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज की स्कॉर्पियो एमपी-13 जेड डी-8717 पर चार अज्ञात युवकों ने बडऩगर रोड पर रात करीब 12.30 बजे हनुमानगढ़ी के पास उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की जब उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो युवकों ने पत्थरों से हमला किया जिसमें उनकी कार के आगे के कांच फूटे हंै। महाराज देवास से उज्जैन लौट रहे थे। महामंडलेश्वर ने मीडिया से कहा कि मुझ पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसा चलता रहा तो दूसरे तीर्थ में बसना पड़ेगा। महाकाल थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी महाराज से चर्चा की। सीसीटीवी कैमरों से फुटेज से भी हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल महाराज आश्रम में सुरक्षित है।
