खण्डेलवाल ने पल्स पोलियो जनजागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को केंद्र सरकार के अति महत्वाकांक्षी पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने अपील की कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं एनजीओ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

एयरफोर्स स्टेशन के पास में आठ बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

Sat Oct 11 , 2025
ग्वालियर:ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के पास में अवैध रूप से 12 साल से रह रहे आठ बांग्लादेशियों को खुफिया एजेंसी और ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like