पिकअप-कार में भिड़ंत, चालक की मौत

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत एनएच 30 रोड खजरी तिराहा में बीती रात तेज रफ्तार पिकअप और कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोर रही कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक पुनऊ लाल उर्फ मुखलाल कोल पिता विसाहू लाल कोल 34 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया, ढीमरखेड़ा, कटनी का खेती किसानी करता था।

बीती रात वे कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 2520 से भाई के साथ भिडारी कला मजदूरों को लाने गया गया था जहां मजदूर नहीं मिले थे इसके बाद वे वापिस लौट रहे थे। बीती रात वे जैसे ही एनएच 30 रोड खजरी तिराहा पहुंचे तभी पिकअप चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार मेें टक्कर मार दी। हादसे में पुनऊ लाल को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पिकअप चलाक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

Next Post

जोन-4 इंदौर के ADCP आनंद यादव को उज्जैन लोकायुक्त SP बनाया गया

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर:पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जोन-4 इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एडीसीपी आनंद यादव को उज्जैन में लोकायुक्त संगठन में एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। यह तबादला शासन के द्वारा जारी आदेश के तहत किया गया है।आनंद यादव ने इंदौर में रहते हुए कई […]

You May Like

मनोरंजन