जोन-4 इंदौर के ADCP आनंद यादव को उज्जैन लोकायुक्त SP बनाया गया

इंदौर:पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जोन-4 इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एडीसीपी आनंद यादव को उज्जैन में लोकायुक्त संगठन में एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। यह तबादला शासन के द्वारा जारी आदेश के तहत किया गया है।आनंद यादव ने इंदौर में रहते हुए कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की निगरानी और कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है।

उनके कार्यकाल के दौरान जोन-4 में अपराध नियंत्रण को लेकर सराहनीय प्रयास हुए। अब उन्हें भ्रष्टाचार निवारण के विशेष कार्यों के लिए उज्जैन लोकायुक्त में जिम्मेदारी सौंपी गई है।लोकायुक्त संगठन में एसपी पद पर नियुक्ति के साथ ही यादव अब प्रदेश में भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की जांच और कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से लोकायुक्त संगठन को मजबूती मिलेगी।

Next Post

15 दिन में 7 जगह धंसी करोड़ों से बनी सड़क, रोड के नीचे निकली गहरी सुरंगें, कार समाने का डर

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर: करोड़ों की लागत से बना वीवीआईपी रोड मध्य प्रदेश में मिशाल बन गया है. यह सड़क एजी ऑफिस पुल से चेतकपुरी और जयविलास पैलेस गेट तक जाती है. यह सड़क बारिश में ही खराब हो गई और कई जगह गड्ढे हो गए.15 दिन पहले बनकर तैयार हुई सडक अब […]

You May Like