15 दिन में 7 जगह धंसी करोड़ों से बनी सड़क, रोड के नीचे निकली गहरी सुरंगें, कार समाने का डर

ग्वालियर: करोड़ों की लागत से बना वीवीआईपी रोड मध्य प्रदेश में मिशाल बन गया है. यह सड़क एजी ऑफिस पुल से चेतकपुरी और जयविलास पैलेस गेट तक जाती है. यह सड़क बारिश में ही खराब हो गई और कई जगह गड्ढे हो गए.15 दिन पहले बनकर तैयार हुई सडक अब तक सात जगह धंस चुकी है. कई वाहन इसमें फंस गए और कई लोगो की तो जान ही खतरे मे पड़ गई. बीते दिन यह ऐसी धसकी कि उसके नीचे गहरी गहरी सुरंग निकल पड़ीं.

यह इतनी गहरी थीं कि जिनमें पूरी कार समा जाए. इनको देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएं. इसका पता लगने पर नगर निगम ने सबसे पहले इन गड्डों को भरने में पूरी ताकत झोंक दी. नगर निगम कॉमिशनर मौके का जायजा लेने पहुंचे और कलेक्टर रुचिका चौहान ने इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर दी.
घटिया क्वालिटी की सामग्री लगाई
यह सड़क पिछले दो वर्षों से खुदी पड़ी थी, लेकिन सीएम के आगमन के चलते अधिकारियों ने इसे कुछ ही घंटों में बना दिया था. सड़क को बनाते समय अधिकारियों और ठेकेदार ने लापरवाही बरती, साथ ही घटिया क्वालिटी की सामग्री का भी इस्तेमाल किया था

Next Post

उटीला थाने पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार, फर्जी गोलीकांड के आरोपी को छुड़ाने का प्रयास, थाना प्रभारी की वर्दी फाड़ी

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर: उटीला थाने के नजदीक बड़ा हंगामा हुआ। पुलिस जब फर्जी जांच गोलीकांड के आरोपी बृजेश परिहार को मेडीकल के बाद थाने ले जा रही थी। तभी उसके भाई और रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लगभग 25-30 लोगों की भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और […]

You May Like