मप्र में आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अब माता शबरी के नाम से जाने जाएंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के परिपालन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसरों का नाम अब माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसरों का नाम माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर करने की घोषणा की थी। प्रदेश में जनजातीय वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 82 कन्या शिक्षा परिसरों और आठ आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन संस्थानों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधा के साथ आवासीय सुविधा भी दी जा रही है।

कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा छठवीं से 12वीं तक प्रति कक्षा 70 विद्यार्थी के मान से 490 विद्यार्थी एवं आदर्श विद्यालयों में कक्षा छठवीं से 12वीं तक प्रति कक्षा 35 विद्यार्थी के मान से 245 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। विद्यार्थियों को गणवेश, ब्लू ब्लेजर, पुस्तक, स्टेशनरी, प्रसाधन सामग्री और पोषण आहार दिया जाता है। प्रति विद्यार्थी 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। कन्या शिक्षा परिसर में विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियां, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, चिकित्सा, आकस्मिक चिकित्सा के लिए प्रति विद्यालय 7 लाख 10 हजार वार्षिक खर्च का प्रावधान हो।

Next Post

GST सुधार आम आदमी के लिए उपहार, स्वदेशी से समृद्धि का संकल्प

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाया गया नया जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी बनाएगा। उन्होंने इसे आम जनजीवन में सुविधा देने वाला उपहार बताया और कहा कि इस दीपावली देश स्वदेशी से समृद्धि का […]

You May Like