तबीयत बिगडऩे के बाद होमगार्ड सैनिक की मौत

उज्जैन। होमगार्ड डिविजनल कार्यालय में तैनात सैनिक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रात 9 बजे सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना के बाद होमगार्ड लाइन में माहौल गमगीन हो गया था। देवास रोड स्थित होमगार्ड लाइन में रहने वाले 55 वर्षीय छगनलाल पिता शोभाराम बीती शाम डिविजनल कार्यालय में संत्री पहरे पर तैनात थे। अचानक उन्हें घबराहट हुई और सीने में दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ती देख होमगार्ड कार्यालय में तैनात सैनिकों और अधिकारियों ने उन्हें सीपीआर दिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद रात 9 बजे के लगभग सैनिक छगनलाल की मौत हो गई। होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने बताया कि छगनलाल वर्ष 1995 से अपनी सेवा दे रहे थे। परिवार में 4 बच्चे हैं। वह मूलरूप से तराना तहसील के ग्राम कनासिया के रहने वाले थे। उनके निधन से कार्यालय में माहौल गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद उनकी अंतिम यात्रा में होमगार्ड कार्यालय के कई सैनिक और अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे।

Next Post

बाणसागर यूपी कैनाल में युवक बहा, सर्चिंग 

Sun Jul 5 , 2026
सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़खरा 740 निवासी सत्यसेन पाल के 19 वर्षीय पुत्र अभयलाल पाल के ममदर के पास जूड़ा नाला स्थित यूपी कैनाल (बाणसागर नहर) में बह जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी, रामपुर नैकिन […]

You May Like