सारंगपुर:केंद्र और राज्य की सरकारों के द्वारा जन कल्याणकारी योजना चलाकर जन हितैषी कार्य किया जा रहा है लेकिन इसमें भी साठ गांठ की शिकायतें लगातार सामने आ रही है. मामला सारंगपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली लौमा चौहान पंचायत का है जिसमें पंचायत सचिव और सरपंच पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं इतना ही नहीं रुपए देते हुए वीडियो भी हितग्राही ने बनाया है पर लाभ नहीं मिलने के कारण मामला उजागर हुआ अगर हितग्राही को समय पर लाभ मिल जाता तो शायद यह भ्रष्टाचार सामने नहीं आता.
जनपद पंचायत सीईओ से की शिकायत जिसमें हितकारी ने ग्राम पंचायत लोगाचौहान के सरपंच सचिव, के द्वारा आवास योजना एवं बलराम खेत तालाब योजना में एवं बलराम खेत तालाब में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुवे बताया कि सरपंच सचिव दोनों के द्वारा मुझे दी गई अवधि समाप्त हो चुकी है और रुपये दिये हुए आज 7 महीना हो चुके है. मुझ प्रार्थी के द्वारा सरपच एवं सचिव से मेरी प्रधानमंत्री आवास व बलराम तालाब योजना के बारे में करता हूं तो मुझ टाल देते है. और में प्रार्थी ग्राम पंचायत सचिव के पास फोन लगाता हूं तो सचिव के द्वारा मुझ प्रार्थी के नंबर ब्लॉक कर दिये हैं, आरोप लगाया कि सरंपच एव सचिव दोनों के द्वारा मुझे धमकियां दी जा रही है. हितग्राही ने बताया कि मुझसे 10 हजार रुपयो की मांग की, जिस पर मेरे मकान निर्माण के लिये एसके फायनेंस से लोन करवाया था. उसमें से 10 हजार रुपये पंचायत सचिव को सांवरिया ऑटोडोल अकोदिया
रोड सारगंपुर में दिनांक 08 अगस्त को दिये.उसके बाद ग्राम पंचायत सचिव द्वारा 3 महीने के भीतर मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभदिलाने का आश्वासन दिया उसके बाद ग्राम पंचायत सचिव नंदकिशोर गुर्जर से मेरी आवास के बारे में पूछा तो ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा मुझ प्रार्थी को दूसरी योजना का लाभ बताया बलराम खेत तालाब योजना के बारे में कहा उसमें सचिव के द्वारा साठ हजार रूपयों सरंपच एवं मंत्री को देने के बारे में कहा तो मुझ प्रार्थी के द्वारा मुझे जो होम लोन के लिये लोन को राशी प्राप्त हुई थी. उसी में से ग्राम पंचायत में सरंपच धनश्याम मालवीय के हाथ में 50 हजार रूपयो की नगद राशी दिये जिसका वीडीयो हितग्राही के पास में सुरक्षित है. दोनो के द्वारा मुझे प्रधान मंत्री आवास व बलराम तालाब दोनो योजना का एक साथ देने का आश्वासन दिया गया. दीपक लववंशी पिता करणसिंह लववंशी जाति लोधा लीमाचौहान ने अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है
