मक्सी: शाजापुर जिले के मक्सी बायपास पर आज गुरुवार को प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जोरदार स्वागत किया गया। राजगढ़ जिले के पचोर नगर के दौरे पर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूलमालाओं और जयघोष के साथ मंत्री का अभिनंदन किया।
मक्सी बायपास पर स्वागत मंच सजाया गया, जहां पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।सूत्रों के अनुसार, मंत्री विजयवर्गीय पचोर में क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे, जिससे नगरवासियों को नई सौगातें मिलने की उम्मीद है।
