इंदौर: श्री चित्रांश सहयोग एवं कल्याण समिति एवं श्री कायस्थ सभा, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में कायस्थ गौरव दिवस 2026 आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, युवा प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रज्वल खरे थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव एवं मनीषा सक्सेना मौजूद रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव ने की. कार्यक्रम में 30 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई. शतरंज प्रतियोगिता के विजेता रितिक श्रीवास्तव तथा कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अथर्व श्रीवास्तव और ऋतुराज माथुर को सम्मानित किया गया.
सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
अतिथियों ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर बल देते हुए युवाओं से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ ही आगामी जनगणना में समाज की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
