
बुधनी. सिविल अस्पताल के प्रसूति गृह के पास सांप निकलने से हड़कंप मच गया. प्रसूति गृह के पास फर्स पर अंदर की ओर आते सांप ने स्टॉफ नर्स को डस लिया. नर्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका हालत अब ठीक है. घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और मौजूद स्टॉफ में हड़कंप मच गया.
गौरतलब है कि सिविल अस्पताल भवन के पीछे जंगल होने पर पिछले चेनल गेट से पहले भी अस्पताल परिसर में सांप, गोहरे प्रवेश कर चुके हैं जिन्हें कर्मचारियों द्वारा मारा गया था.
गुरुवार को करीब 1 बजे ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स अंबिका सक्सेना प्रसूति गृह से वार्ड की ओर जा रही थी इस दौरान परिसर में फर्श पर बैठे सांप पर उनका पैर रखा गया जिसमें सांप ने उन्हें पांव में काट लिया. नर्स की चीख और अस्पताल में सांप की बात सुनकर वार्ड में हड़कंप मच गया. वहां भर्ती मरीजों में दहशत पैदा हो गई. सांप काटने के बाद स्टोर रूम की ओर चला गया जिसे अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने सर्प विशेषज्ञ अशोक पारे को बुलाया सांप को पकडऩे की कोशिश भी की लेकिन सांप पकड़ाई में नहीं आया. सुरक्षा की दृष्टि से जिस कमरे में सांप दिखा था उसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर सरकारी अस्पताल परिसर में इस प्रकार के जीव निकलते हैं और किसी मरीज को नुकसान पहुंचाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. इसको लेकर मोजूद स्टॉफ और लोगों ने अस्पताल के पीछे वाले चैनल गेट पर जाली लगाकर बंद करने की बात कही है.
इस मामले में बीएमओ धनजीत बड़ोदिया का कहना है कि अस्पताल परिसर में सांप निकलने की घटना सामने आई है जिसमें परिसर के आसपास सफाई करवाई जाएगी ओर चैनल गेट पर जाली लगाकर बंद करवा देंगे.
