बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती होगी, सीईओ ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की

कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मोनोज अग्रवाल ने सोमवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय वैठक की।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में राज्य में केंद्रीय बल के पहुंचने के बाद उनकी तैनाती और उनके असरदार इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इस दौरान सीईओ ने कहा कि केंद्रीय बल को बेकार नहीं रखा जाना चाहिए और उन्हें बिना किसी देरी के सीधे कार्य संबंधी इलाकों में भेजा जाना चाहिए। पर्यवेक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बस की गतिविधियों और तैनाती पर करीब से नजर रखेंगे। राज्य पुलिस डेटा में गड़बड़ी के मामलों से जुड़े सत्यापन के काम में लगे न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

बैठक में चुनाव आयोग की ओर से अतिरिक्त और संयुक्त सीईओ, पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे, डीजी (कानून-व्यवस्था) विनीत गोयल, कोलकाता पुलिस के आयुक सुप्रतिम सरकार, सीआरपीएफ के महानिरीक्ष और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार दूसरे अधिकारी शामिल हुए।

चुनाव की तिथि की घोषणा होने से पहले चुनाव आयोग ने राज्य में दो चरणों में केंद्रीय बलों को तैनात करने का फैसला किया है। चुनाव से पहले केंद्र सशस्त्र पुलिस बल की कुल 480 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

गृह मंत्रालय के आधिकारिक संचार के मुताबिक, पहले चरण में एक मार्च तक 240 कंपनियां पश्चिम बंगाल पहुंच जाएंगी। इसमें सीआरपीएफ की 110 कंपनियां, ,सीमा सुरक्षा बल की 55 कंपनियां, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 27 कंपनियां, सशस्त्र सीमा बल की 27 कंपनियां और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 21 कंपनियां शामिल होंगी।

वहीं, दूसरे चरण में 10 मार्च तक, राज्य में और 280 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इसमें सीआरपीएफ की 120 कंपनियां, बीएसएफ की 65 कंपनियां, आईटीबीपी की 20 कंपनियां और एसएसबी की 19 कंपनियां शामिल होंगी।

चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को बताया है कि जल्दी तैनाती का मकसद वोटिंग से काफी पहले सुरक्षा इंतज़ाम को मजबूत करना और फ्री, फेयर और शांतिपूर्ण चुनाव पक्का करना है।

 

 

Next Post

अमेरिकी जज ने ट्रंप के दस्तावेज़ मामले पर रिपोर्ट जारी करने पर हमेशा के लिए लगायी रोक

Tue Feb 24 , 2026
वॉशिंगटन, (वार्ता) अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने सोमवार को न्याय विभाग को विशेष वकील जैक स्मिथ की फ़ाइनल रिपोर्ट जारी करने से हमेशा के लिए रोक दिया। इस रिपोर्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो (श्री ट्रम्प का निधि आवास) में वर्गीकृत दस्तावेज़ जमा करने और उन्हें वापस पाने […]

You May Like

मनोरंजन