शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार

छोटी-छोटी भूख के लिए अपने साथ हमेशा कुछ हेल्दी ऑप्शन रखना चाहिए। इससे आप बाहर के जंक से भी बचेंगे। आइए जानते हैं नट्स एंड सीड्स कुकीज की रेसिपी।

शाम की कड़क चाय हो और साथ में बेकरी जैसी कुरकुरी और ताजी नट्स कुकीज मिल जाएं, तो दिन की सारी थकान छूमंतर हो जाती है। हम अक्सर बाजार से महंगे बिस्किट लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने घर पर ही नट्स एंड सीड्स वाली परफेक्ट कुकीज बना सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि घर पर बनी इन कुकीज में कोई मिलावट नहीं होती और घर के बने ताजे स्वाद की बात ही कुछ और होती है। आइए, बिना किसी झंझट के बनाते हैं मुंह में घुल जाने वाली मजेदार कुकीज।

नट्स और सीड्स कुकीज (Nuts and Multi Seeds Cookies)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

  • आटा – 1 कप
  • ओट्स (मोटे पिसे हुए) – 1/2 कप
  • मल्टी सीड्स पाउडर – 2 टेबलस्पून
  • डेट सिरप – 1/3 कप
  • नारियल तेल – 1/4 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राय फ्रूट्स (बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता) – 1/2 कप
  • दूध – 2-3 टेबलस्पून
  • नमक – 1 छोटा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

इस तरह तैयार करें नट्स एंड सीड्स कुकीज
इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट के लिए रख देंगे। अब एक बेकिंग ट्रे पर बेकिंग पेपर लगाएंगे। अब सभी सामग्री- आटा, ओट्स, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, मल्टी सीड्स पाउडर, नारियल तेल और चुटकी भर नमक को अच्छी तरह से मिलाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दूध ऐड करेंगे। अब एक नरम आटा गूंथ लेंगे और इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर हल्का सा दबाते हुए ट्रे पर अलाइन कर देंगे। इसके ऊपर सीड्स या ड्राई फ्रूट को कुकीज के ऊपर चिपका देंगे। इसके बाद इसे 12-15 मिनट के लिए ओवन में बेक करेंगे, जब तक की कुकीज पर सुनहरा गोल्डन कलर न आ जाएं। अब कुकीज को अच्छी तरह से ठंडी होने दें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

कुकीज में मौजूद पोषण

  • फ्लैक्स सीड्स / चिया सीड्स / सूरजमुखी बीज / कद्दू के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, लिगन और प्रोटीन मौजूद है।
  • ड्राय फ्रूट्स में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • ओट्स और आटा में फाइबर होता है और साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटिक फ्रेंडली भी है।
  • खजूर आयरन से भरपूर और प्राकृतिक मिठास देता है।
  • नारियल तेल एक हेल्दी फैट है, जिसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स, दिल, स्ट्रोक के लिए लाभकारी है।

Next Post

चीन के गुआंग्शी में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

Thu Jun 11 , 2026
चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी क्षेत्र में हुए एक भीषण विस्फोट में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 17 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित गुआंग्शी क्षेत्र में एक विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा दी […]

You May Like