
मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फंक्शनल स्किनकेयर ब्रांड ‘अनहाइप’ लॉन्च किया है। विजय इस ब्रांड के सह-संस्थापक हैं और उन्होंने इसके उत्पादों के निर्माण एवं विकास में शुरुआत से सक्रिय भूमिका निभाई है। ब्रांड का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजमर्रा की स्किनकेयर को सरल, प्रभावी और सुलभ बनाना है।
विजय ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ कई महीनों तक फॉर्मूलेशन पर काम किया और उत्पादों के विभिन्न संस्करणों को करीब नौ महीने तक खुद इस्तेमाल कर उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता को परखा। विजय ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले और किफायती उत्पाद तैयार करना है, जिनके लिए अनावश्यक तामझाम की जरूरत न हो और जिन्हें कम उम्र से ही रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल किया जा सके। ‘अनहाइप’ के साथ विजय ने मनोरंजन जगत से इतर उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में भी कदम रखा है।
