
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध माँ कामाख्या देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माता से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ कामाख्या देवी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और मध्यप्रदेश तथा असम दोनों राज्यों की निरंतर उन्नति होती रहे।
डॉ. यादव ने पूजा के बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा आज गुवाहाटी स्थित माँ कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और मध्यप्रदेश एवं असम की निरंतर उन्नति हेतु प्रार्थना की। जय माँ कामाख्या।
मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग उनके धार्मिक भाव और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था की सराहना कर रहे हैं।
