सारा को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु से बात करने का अवसर मिला     

जबलपुर। अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रेडियो के माध्यम से मेघालय और असम के जिन 10 बच्चों से बात की उनमें सारा शेकटकर को भी सवाल करने का अवसर मिला है। सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डीबी शेकटकर के सुपुत्र तथा सच्चिदानंद शेकटकर के भतीजे ब्रिगेडियर मयूर शेकटकर की बेटी सारा शेकटकर आर्मी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। सारा 10 बच्चों के साथ शिलांग में उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद रहीं। इन बच्चों ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को 20 प्रश्न भेजे थे। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु ने 10 मिनिट तक हैम रेडियो के माध्यम से बच्चों से चर्चा की और बच्चों से बोले मैं लौट कर आऊंगा और आपका मार्गदर्शन करुंगा।

Next Post

आज रात्रि एक बजे से भारी बारिश, प्रशासन ने लोगों को ऊपरी क्षेत्र में जाने को कहा

Thu Jul 10 , 2025
ग्वालियर। भारी बारिश को देखते हुए डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, नायब तहसीलदार लोकमन शाक्य एवं प्रशासनिक अमला ग्राम पंचायत सिरसा के सेकरा गांव में पहुंचे जहां पर ग्रामीण लोगों से बातचीत की गई। एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि आज रात्रि 1 बजे से लगातार भारी बारिश […]

You May Like