
ग्वालियर। भारी बारिश को देखते हुए डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, नायब तहसीलदार लोकमन शाक्य एवं प्रशासनिक अमला ग्राम पंचायत सिरसा के सेकरा गांव में पहुंचे जहां पर ग्रामीण लोगों से बातचीत की गई। एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि आज रात्रि 1 बजे से लगातार भारी बारिश चार दिन तक रहेगी और आप लोग अपना सामान पैक करके ऊपरी क्षेत्र में पहुंच जाए जिससे बाढ़ जैसे हालात बनेंगे तो जान माल को कोई खतरा नहीं रहेगा और न ही तो कोई जन हानि हो सकेगी।
उन्होंने ग्राम पंचायत सिरसा के सरपंच व सचिव को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूल की साफ सफ़ाई की जाए जिससे निचले हिस्से के लोग रेन बसेरा कर सकें।
