सिंहस्थ 2028 को लेकर कलेक्टर और एसपी ने ओंकारेश्वर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

ओंकारेश्वर। जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत ओंकारेश्वर में चल रहे उन्नयन, भवन निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर टीम के साथ कुबेर भंडारी से पैदल चलकर ब्रह्मपुरी घाट पहुंचे और निर्माण प्रगति देखी। इसके बाद झूला पुल के निकट बन रहे दूसरे झूला पुल, ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में जूना महल निर्माण की खुदाई, पुराने मार्केट और पुराने पुल के समक्ष बन रहे नए ब्रिज का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए स्वीकृत और टेंडर हो चुके कार्यों में तेजी लाई जाए तथा शासन को भेजे गए प्रस्तावों के स्थलों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

देवास जिले में इस बार बागली नगर परिषद को सफाई व्यवस्था में मिल सकता है नंबर वन का खिताब

Wed Sep 30 , 2026
बागली। बागली नगर के सभी 15 वार्डो में निर्मित नालियों की कुल दूरी 7 किलोमीटर से अधिक है ।वहीं तीन बड़े नाले जिनकी दूरी क्रमश: 1 किलोमीटर 700 मी और 500 मीटर है। बागली नगर परिषद से जुड़े दरोगा राजेश राठौर ने बताया पूरे नगर की सफाई में 32 से […]

You May Like