देवास जिले में इस बार बागली नगर परिषद को सफाई व्यवस्था में मिल सकता है नंबर वन का खिताब

बागली। बागली नगर के सभी 15 वार्डो में निर्मित नालियों की कुल दूरी 7 किलोमीटर से अधिक है ।वहीं तीन बड़े नाले जिनकी दूरी क्रमश: 1 किलोमीटर 700 मी और 500 मीटर है। बागली नगर परिषद से जुड़े दरोगा राजेश राठौर ने बताया पूरे नगर की सफाई में 32 से अधिक सफाई मित्र सुबह एवं शाम सड़को की सफाई करते हैं। वहीं रोस्टर के हिसाब से अलग-अलग वार्डो में नाले नालियों की सफाई की जाती है। बागली नगर के वार्डो से गुजरने वाले बड़े नालों के विषय में जानकारी दी एक बड़ा नाला रेणुका माता मंदिर से शुरू होकर होकर वार्ड क्रमांक 5 वार्ड क्रमांक 6 वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 14 तथा वार्ड क्रमांक 15 में होता हुआ काली सिंध नदी में मिल जाता है। यह नाला काफी बड़ा है । इसके ऊपर 5 पुल पुलिया बने है ।इसकी भी समय समय पर सफाई की जाती है वहीं दूसरा नाला वार्ड क्रमांक 7 से शुरू होकर वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 1 में होता हुआ काली सिंध नदी में मिलता है। इस नाले पर भी चार छोटी-छोटी पुलिया बनी है। जिसकी नियमित सफाई होती है तीसरा नाला बागली थाने चौराहे से वार्ड क्रमांक 3 से होकर गुजरते हुए तालाब में मिल जाता है। इसके ऊपर बागली का बस स्टैंड बना है। इस प्रकार नगर के सभी वार्ड की नालियों की लंबाई लगभग 7 किलोमीटर है ।और सड़कों की लंबाई 12 किलोमीटर के लगभग है ।

जहां पर प्रतिदिन 32 से अधिक सफाई मित्र सफाई करते हैं ।वहीं 8 से अधिक नगर परिषद मित्र ट्रैक्टर एवं कचरा गाड़ी चलाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थापक कार्रवाई में लगे हुए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने हमारे संवाददाता सुनील योगी को बताया कि बीते 5 वर्षों से कुछ अंकों से हमारी नगर परिषद नंबर वन पर आने से पीछे रह जाती है। इस वर्ष जिले में बागली नगर परिषद को प्रथम पुरस्कार मिलने की संभावना है। बागली नगर में बड़े शहरों की तरह ही सुबह शाम सड़कों की सफाई के साथ-साथ कभी-कभी बीच में भी कोई जुलूस या अन्य यात्रा निकालने के बाद तत्काल रूप से सफाई मित्रों द्वारा सड़कों की सफाई की जाती है ।वहीं रात्रि के समय प्रत्येक गली और मोहल्ले में सुचारू रूप से लाइट की व्यवस्था की गई है। नगर में नगर में चार से पांच वार्डो में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते थोड़ी परेशानी नागरिकों को आ रही है, लेकिन दशहरा पर्व के पूर्व यह निर्माण पूरे हो जाएंगे। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन एवं उनके आगमन की पूरी व्यवस्था बागली नगर ने की है। बागली नगर परिषद सीएमओ विष्णु प्रसाद देवड़ा दरोगा राजेश राठौर के साथ और विद्युत व्यवस्थापक राजा अजमेरा को लेकर स्वयं कई बार रात्रि में विद्युत व्यवस्था और अन्य शिकायत आने पर लोकेशन पर जाकर उसका निराकरण करते हैं। आगामी नवरात्रि पर्व त्यौहार के चलते वर्तमान में मांसाहारी दुकानों को लाइसेंस देने पर भी रोक लगा रखी है।

Next Post

हिन्द महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और आपदा राहत में सहयोग मजबूत करेंगे कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के सदस्य देश

Wed Sep 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 सितम्बर (वार्ता) कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के सदस्य देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग और मानवीय सहायता तथा आपदा राहत के क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत की […]

You May Like