सिंगरौली: जिले के माजन रेलवे पटरी के मोड़ के पास मंगलवार समय लगभग 5:00 बजे उस समय सड़क हादसा हो गया, जब यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक चालक की बोलेरो और इंडिगो कार से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि माजन मोड़ पर दृश्यता कम होने के बावजूद कुछ वाहन चालकों ने मोड़ पर हॉर्न नहीं बजाया और तेज गति से वाहन चलाए, जिससे यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक यातायात पुलिस की चेकिंग से बचने के प्रयास में जल्दबाजी और लापरवाही करते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बाइक चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Post
गौतमपुरा के बछोड़ा हत्याकांड का खुलासा, खेत में ले जाकर उतारा था मौत के घाट
Wed Jul 15 , 2026
इंदौर: गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बछोड़ा में दो दिन पहले खेत में मिले मजदूर के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जांच में सामने आया कि समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने मजदूर की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में गांव के ही […]

You May Like
-
3 months ago
अतिक्रमण दस्ते ने स्टेशन रोड पर की कार्रवाई
-
6 months ago
जनपद टीम ने जांच कर निभाई औपचारिकता?