पान मसाले की दुकानों, गुमटियों पर पुलिस, खाद्य व स्वास्थ्य विभाग का छापा

दमोह। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा खाद्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ शहर के पान मसाला दुकानों पर शुक्रवार चैकिंग की गई. जिसमें अवैध अमानक सामग्री की पाये जाने पर जुर्माना लगाया गया.बताया गया कि लगातार नवयुवा नशेली पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, इसी को लेकर पान मसालों की दुकानों पर अवैध अमानक सामग्री बेंचे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी.उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक दमोह श नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवार व चिकित्सक राघवेन्द्र चौधरी के साथ दमोह शहर के विभिन्न चौराहों व प्रमुख स्थानों पर स्थित पान मसाला की दुकानों पर संयुक्त चैकिंग कार्यवाही की गयी. चैकिंग के दौरान पान मसाला दुकानों पर अवैध अमानक सामग्री पाये जाने पर दुकानकारों पर चालानी कार्यवाही की गयी व भविष्य में पान मसाला दुकानों में अवैध अमानक सामग्री न रखने की हिदायत दी गयी.

Next Post

कान्हा नेशनल पार्क की ग्वारा हवाई पट्टी से पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की पहली उड़ान 

Fri Nov 28 , 2025
मंडला। पर्यटन को नई गति देने और आम नागरिकों को हवाई सुविधा से जोडऩे के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ मंडला जिले में शानदार अंदाज में हो चुका है। इस विशेष सेवा के तहत शुक्रवार को कान्हा नेशनल पार्क स्थित ग्वारा हवाई पट्टी […]

You May Like