एसपी ने कुबेरेश्वरधाम पर लिया तैयारियों का जायजा

सीहोर। आगामी 14 फरवरी से आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा शनिवार को कुबेरेश्वरधाम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए.

एसपी श्री शुक्ला ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्थित आवागमन एवं मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि मंदिर प्रांगण के भीतर भी कॉरिडोर की स्थापना की जाए तथा इसे इस प्रकार विकसित किया जाए कि भविष्य में यह स्थायी पाथवे के रूप में उपयोगी हो. भोजनशाला के निकासी द्वार के समीप स्थित नाले को जाली लगाकर पूर्ण रूप से कवर किया जाए. श्रद्धालुओं की सहायता हेतु आयोजन स्थल पर सहायता केंद्रों एवं कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए.

 

Next Post

कन्या स्कूल के जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद में जुटे शिक्षक

Sun Jan 25 , 2026
सोहागपुर। जनशिक्षा केंद्र स्तरीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर के अंतर्गत शैक्षिक संबाद कक्षा 3-5 का आयोजन प्राथमिक शाला ईशरपुर में किया गया । जन शिक्षक राजेश दीक्षित ने बताया कि कक्षा 3-5 शैक्षिक संबाद का विषय जोड़ घटाओं शाब्दिक/इबारती प्रश्नों पर कार्य रहा। जिसमें सहज़कर्ता अखिलेश तिवारी प्राथमिक शिक्षक […]

You May Like

Play sound