ग्वालियर: सेन-श्रीवास-सविता समाज, ग्वालियर के तत्वावधान में आज गुरुवार को भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर “सामाजिक न्याय” वाहन रैली सनसिटी मेला ग्राउंड से निकाली गई जिसमें ग्वालियर शहर के सामाजिक बंधुओं सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
यह वाहन रैली सन सिटी मेला ग्राउंड से प्रारंभ होकर पड़ाव, हजीरा, गोले का मंदिर, बारादरी, थाटीपुर, इन्द्रगंज, महाराज बाडा के मार्ग से होते हुए फूलबाग मैदान पर समाप्त हुई। वाहन रैली में ब्रजेश श्रीवास, चन्दू सेन, रामचरन श्रीवास, कोमल सविता, राजू श्रीवास, रमेश सेन, एवं समस्त सामाजिक बंधु ग्वालियर शामिल हुए।
