कांग्रेस के संगीतमय नववर्ष मिलन समारोह में हजारों कांग्रेसजन हुये शामिल

ग्वालियर। महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार एवं ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज अचलेश्वर मंदिर के पास जी.वाय.एम.सी क्लब में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। नववर्ष मिलन समारोह में गीतकार मनीष सक्सैना एवं उनके साथियों द्वारा गीत और गजलों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। समारोह में आयोजित सहभोज में 5 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये। इस मौके पर विधायक डाॅ. सिकरवार ने कांग्रेसजनों का नववर्ष की शुभकामनाएं दी। विधायक डाॅ. सिकरवार द्वारा कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्रीगण भगवान सिंह यादव, बालेंदु शुक्ला, विधायक साहब सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

ननि अध्यक्ष पर अविश्वास की साजिश ध्वस्त

Thu Jan 1 , 2026
सिंगरौली। नपानि के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बड़ा उलटफेर हुआ है। नौ पार्षदों ने कलेक्टर के यहां शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव को वापस ले लिया है। इस घटनाक्रम से पार्षद अनिल बैस एवं पर्दे के पीछे सक्रिय महापौर रानी अग्रवाल को भी करारा झटका […]

You May Like