
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में आज एक घटना ने सब के दिल को झकझोर दिया है। गांव के ही तालाब में नहाने गये एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के दौरे पर गये सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मृतक के परिवाजनों को ढाढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोनी निवासी प्रमोद कुमार जायसवाल पिता संतोष उर्फ मंगल कुमार जायसवाल उम्र 11 वर्ष एवं बलराम जायसवाल पिता राधेश्याम जायसवाल उम्र 10 वर्ष का आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तालाब में नहाने गये थे। नहाते वक्त प्रमोद अपने चचेरे भाई राधेश्याम को बचाने का प्रयास किया, जहां वह भी डूब गया। जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर नही आए तो तलाश शुरू की गई, वहां दोनों बच्चों का तैरते हुये शव मिला है। पहले बच्चें को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरई पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
सांसद व विधायक ने परिवारजनो को बंधाया ढाढस
कोनी गांव में दो बच्चों की अकाल मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के दौरे पर गये सीधी-सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम सहित अन्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई पहुंच श्रद्धांजलि देते हुये परिजनों को ढाढस बंधाया और विधायक ने संत्वना प्रदान करते हुये इस दु:खद घड़ी में हर संभव साथ रहने का आश्वासन दिया। साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों का जहां तांता लगा हुआ था, वहीं मृतक बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
