अस्पताल निर्माण घोटाले के मामले में हुई कार्रवाई, दिल्ली और एनसीआर में ईडी की टीम मौजूद।
नई दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम दिल्ली और एनसीआर में कुल 13 ठिकानों पर तलाशी ले रही है।
अस्पताल निर्माण घोटाले में हुई कार्रवाई
ईडी की यह कार्रवाई एक कथित अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़ी हुई है। ईडी को शक है कि इस घोटाले में मंत्री सौरभ भारद्वाज की भूमिका हो सकती है। फिलहाल, ईडी की टीम भारद्वाज के आवास पर उनसे पूछताछ कर रही है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है।
AAP ने बीजेपी पर लगाया आरोप
इस छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। AAP ने आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है। पार्टी ने कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों को रोकने की एक साजिश है।

