“दीर्घावधि से नियोजित गतिविधियों” के लिए नोराड के विमान ग्रीनलैंड पहुंचेंगे

ओटावा, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर अमेरिका एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नोराड) ने सोमवार को कहा कि उसके विमान जल्द ही ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पहुंचेंगे। यह तैनाती ‘दीर्घावधि से नियोजित नोराड गतिविधियों’ की एक शृंखला का हिस्सा है। नोराड ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जानकारी दी है कि ये विमान अमेरिका और कनाडा के महाद्वीपीय अड्डों से संचालित होने वाले अन्य संसाधनों के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि ये गतिविधियां अमेरिका, कनाडा और डेनमार्क साम्राज्य के बीच ‘स्थायी रक्षा सहयोग’ को और मजबूती प्रदान करती हैं। नोराड ने यह भी स्पष्ट किया कि इस गतिविधि को डेनमार्क के साथ समन्वित किया गया है और सभी सहायक बल आवश्यक राजनयिक मंजूरी के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही, ग्रीनलैंड सरकार को भी इन नियोजित गतिविधियों की जानकारी दे दी गयी है। कमांड ने यह भी उल्लेख किया कि यह अलास्का, कनाडा और महाद्वीपीय अमेरिका के एक या सभी तीनों क्षेत्रों के जरिये ‘उत्तरी अमेरिका की रक्षा में निरंतर और विस्तृत अभियान नियमित रूप से संचालित करता है’।

कनाडाई मीडिया ने रविवार को खबर दी कि रॉयल कनाडाई वायु सेना का एक सैन्य दल पहले से ही ग्रीनलैंड में नोराडा अभ्यास में भाग ले रहा है। साथ ही, कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भी सेना को भेजने पर विचार कर रहे हैं, ताकि वे डेनमार्क के नेतृत्व वाले संप्रभुता अभ्यासों में शामिल हो सकें। इन अभ्यासों में विशेष रूप से आर्कटिक द्वीप के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर केंद्रित ड्रिल शामिल हो सकती हैं।

Next Post

रुमेन रादेव बुल्गारिया में मध्यावधि संसदीय चुनावों से पहले राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा

Tue Jan 20 , 2026
सोफिया, 20 जनवरी (वार्ता) बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने सोमवार को घोषणा की कि वह मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उनका यह कदम देश के आगामी मध्यावधि संसदीय चुनावों में उनकी भागीदारी का रास्ता साफ करेगा। श्री रादेव ने बुल्गारिया की जनता को संबोधित करते हुए कहा, “कल […]

You May Like