जबलपुर: अधारताल स्टेट बैंक से एक लाख दस हजार रूपए निकालकर घर जा रहे जीसीएफ से रिटायर्ड कर्मचारी का चोर ने थैला काट लिया और एक लाख रूपए पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक शेख समसुद्दीन निवासी मक्कानगर गली न.02 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जीसीएफ फैक्ट्री से रिटारयर्ड हैं। स्टेट बैंक अधारताल अपना पैसा निकालने गया था स्टेट बैंक अधारताल से खाते से 1,16500 रूपये निकालकर 1,10000 रूपये थैले में रख लिये थे एवं 6500 रूपये अलग जेब में रख लिये थे.
दोपहर करीबन 1:40 बजे बैंक से मोटरसायकिल से अपने घर पहुंचा तो देखा कि थैला कटा हुआ था एवं उसमे रखे 1,10,000 रूपये में से 100000 रूपये निकले हुए थे स्टेट बैंक से आनंद नगर के बीच थैले से अज्ञात व्यक्ति ने थैला को काटकर दो 500-500 रूपये की गड्डी एक लाख रूपये नगद चोरी कर ले गया है।
