नगर की पॉश कालोनी में एक बार फिर चोरों का आतंक

सीहोर। शहर की सुरक्षित व पॉश कालोनी पर चोरों की बुरी निगाह पड़ गई है. दो माह बाद फिर बीती रात चोरों ने एक मकान में वारदात को अंजाम देते हुए 1.80 लाख रुपए की नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है.

नगर की क्रिसेंट रेसीडेंसी कालोनी के मकान नं. 155 में रहने वाले मुकेश वाधवानी कुछ दिन पहले तक कालोनी में किराना दुकान संचालित करते थे. लगभग एक माह पूर्व ही वह मकान नं. 155 में शिफ्ट हुए हैं. बताया जाता है कि बीती रात जब परिवार घर में सो रहा था तभी पीछे की दीवार से चोर उनके घर के अंदर दाखिल हुए. जिस कमरे में उनकी पत्नी सो रही थी वहां रखी अलमारी को खोलकर चोरों ने उसमें रखे लगभग 1. 80 लाख रुपए की नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. खटपट की आहट सुनकर उनकी पत्नी की नींद खुली, लेकिन तब तक चोर रफूचक्कर हो गए थे. वारदात की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है.

लगभग दो माह पूर्व चोरों ने इस मकान से छह मकान पहले एक मकान में लाखों रुपए की नगदी और जेवरात की सनसनीखेज चोरी को अंजाम दिया था. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर आशीष श्रीवास्तव के सूने मकान से लाखों का माल बटोरने वाले बदमाशों को हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया था और उनसे कुछ जेवरात भी जब्त किए गए थे, लेकिन लाखों रुपए की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है.

 

 

Next Post

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर, ड्रोन से बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri Nov 21 , 2025
इंदौर: शहर के जोन-2 में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने निगरानी अभियान तेज कर दिया है. क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि ड्रोन पेट्रोलिंग, होटल चेकिंग और मोहल्ला बैठकों के माध्यम से पुलिस–जन सहयोग को और मजबूत किया जा […]

You May Like