काबुल में कार्यवाहक गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने इस्लामाबाद को चेतावनी दी कि अफगानिस्तान किसी भी विदेशी आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेगा और अपने इलाके की रक्षा हर हाल में…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे माहौल में अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने गुरुवार को काबुल में एक जोशीला भाषण देकर पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान किसी भी विदेशी आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेगा और अपने इलाके की रक्षा करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
हक्कानी का यह बयान उस वक्त आया जब कुछ ही दिन पहले इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच हुई शांति वार्ता का नवीनतम दौर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका। हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों में भले ही आंतरिक मतभेद हों लेकिन जब कोई विदेशी हमला करता है तो पूरा देश एकजुट हो जाता है। अपने देश की रक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
