निगम ने रंगपंचमी गैर मार्ग से केबल हटाई

इंदौर: शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक गैर के लिए सड़क से अव्यवस्थित केबल वायर हटाने का अभियान शुरू किया. निगम ने यह कार्रवाई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए की है. आज केबल वायर हटाने का अभियान सराफा चौराहे से सराफा थाने तक चलाया गया.नगर निगम झोन 2 के अधिकारियों ने आज से रंगपंचमी पर निकलने वाली गैरों के मार्गों से केबल वायर हटाने की कार्रवाई शुरू की. आज कार्रवाई के पहले चरण में विजय चाट हाउस चौराहा से सराफा थाना के मध्य की गई. उक्त पूरी सड़क पर कई स्थानों पर केबल तार नीचे लटके होने के साथ अव्यवस्थित रूप से फैले हुए थे, जो गैर के दौरान बाधा उत्पन्न कर सकते थे.

इसके बाद दूसरे चरण में गैर मार्ग की अन्य सड़कों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केबल वायर हटाने की कार्रवाई होगी. ध्यान रहे कि आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि गैर मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, बाधक सामग्री अथवा असुरक्षित ढांचे को तत्काल हटाया जाए. शहर में रंगपंचमी का आयोजन सुरक्षित, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके. कार्रवाई में नगर झोन क्रमांक 2 के उप यंत्री प्रिंस भारद्वाज एवं निगम का दल मौजूद था.

Next Post

महापौर ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को दिए चेक

Wed Mar 4 , 2026
इंदौर: शहर में कल चोइथराम मंडी गेट के सामने दुखद घटना में दिवंगत नगर निगम कर्मचारियों को महापौर ने आज 30-30 लाख के चेक सौंपे. महापौर और स्वास्थ प्रभारी दिवंगत कर्मचारियों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे. परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा नगर […]

You May Like