इंदौर: शहर में कल चोइथराम मंडी गेट के सामने दुखद घटना में दिवंगत नगर निगम कर्मचारियों को महापौर ने आज 30-30 लाख के चेक सौंपे. महापौर और स्वास्थ प्रभारी दिवंगत कर्मचारियों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे. परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा नगर निगम परिवार आपके साथ खड़ा है.कल चोइथराम मंडी गेट पर ड्रेनेज चेंबर से पाइप निकालने में नगर निगम कर्मचारी करण यादव एवं अजय डोडिया की मृत्यु हो गई थी.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव आज उक्त दुखद घटना पर शौक संवेदना व्यक्त करने मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. दोनों परिवारों को 30-30 लाख की सहायता राशि के चेक सौंपे. इस दौरान प्रताप करोसिया, स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ला,भारत पारख,रमेश खत्री तथा नगर निगम अपर आयुक्त आशीष पाठक उपस्थित थे.
निगम परिवार आपके साथ
परिजनों से महापौर कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा नगर निगम परिवार आपके साथ खड़ा है. परिवार की इच्छा अनुसार आउटसोर्सिंग द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही सफाई संघ सहित पूरा निगम प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए सदैव साथ है.
