सतना: रात के लगभग 11 बजे रेउसा की ओर जा रहे कार चालक को सारे राह रोक कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।थाना प्रभारी नागौद अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी लीलमणि शर्मा पिता केदारनाथ शर्मा उम्र 51 साल निवासी रेउंसा ने शिकायत कि थी कि दिनांक 7 मई की रात करीबन 11.00 बजे अल्टो कार से घर रेउंसा जा रहे थे।
माडाटोला के आगे बगीचा के पास दो लोग मोटर सायकल से खडे दिखे जिनके द्वारा हाथ देकर रोकने पर कार को रोका तक एक व्यक्ति बोला गाडी खराब हो गई है तब कार बंद कर नीचे आ गया तभी एक व्यक्ति मारपीट करने लगा इतने में दूसरा व्यक्ति आकर भी मारपीट करने लगे इसी दौरान जेब से 50 हजार रूपये निकाल लिये इसके साथ ही दो अन्य व्यक्ति कार मे रखे 50 हजार रु व आधार कार्ड निकाल लिये । जिसके फौरन बाद ही वे वहां से भाग निकले।
विवेचना के दौरान मुखविर मिली सूचना के आधार पर अनुपम कुमार पाण्डेय पिता विष्णु उम्र 24 साल, प्रवीण शुक्ला उर्फ क्रष्ण कुमार पिता अनिल उम्र 24 साल, शिवेन्द्र पाण्डेय पिता श्याम सुन्दर उम्र 38 साल, रज्जू उर्फ विजय पाण्डेय पिता राकेश उम्र 23 साल सभी निवासी पवइया कोठी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया।आरोपियों के पास से दो मोटर साईकल और 40 हजार रू की नकदी बरामद कर ली गई।
