हटा के कुमी गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से फटा, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

दमोह:जिले के हटा थाना क्षेत्र के कुमी गांव में शनिवार अल सुबह एक घर में बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर लीकेज से गैस भरने के बाद लाइटर जलाते ही सिलेंडर फट गया। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।जानकारी के अनुसार रामलाल पिता रामकृष्ण अठया, उम्र 47 वर्ष, निवासी कुमी ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी तुलसा उम्र 45 वर्ष और बहू रोशनी पति नरेंद्र उम्र 25 वर्ष रसोई में गैस पर काम करने गईं थीं।

गैस लीकेज होने से पूरे घर में गैस फैल गई थी। लाइटर जलाते ही आग भड़क गई और तेज धमाके के साथ सिलेंडर ने आग पकड़ ली।हादसे में रामलाल, उनकी पत्नी तुलसा और बहू रोशनी तीनों झुलस गए।चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तुरंत दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर पियूष निमाड़े द्वारा जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही हटा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सिलेंडर लीकेज माना जा रहा है।

Next Post

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलेफ्राइन संयोजन दवाओं पर प्रतिबंध

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) केंद्र सरकार ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त सभी निश्चित खुराक संयोजन (एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया […]

You May Like