स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई फुल-टाइम कप्तान, हरमनप्रीत की जगह संभाली कमान

नई दिल्ली। BCCI ने हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई स्थायी व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया है।

बोर्ड ने मंगलवार रात घोषणा की कि 2013 से टीम का हिस्सा रहीं मंधाना अब फुल-टाइम कप्तानी करेंगी। वह पहले 18 T20I और 4 ODI में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं और 2024 में RCB को WPL खिताब जिता चुकी हैं।

मंधाना ने कहा- भारत की कप्तानी खास सम्मान है, हरमन के योगदान को याद रखूंगी। अध्यक्ष मिथुन मन्हास और सचिव देवजीत सैकिया ने नई कप्तान को बधाई दी।

Next Post

संगठन विस्तार एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर अखिल भारतीय पावरा बारेला समाज संगठन की बैठक संपन्न

Wed Oct 7 , 2026
पानसेमल: अखिल भारतीय पावरा बारेला समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष नामदेव पटले एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डूडा अधिकारी शिवजी आर्य के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय बैठक,जनपद पंचायत सभागृह में संपन्न हुई। बुधवार संगठन राष्ट्रीय महासचिव मेहरबान बर्डे ने बताया कि संगठन की पानसेमल में यह प्रथम बैठक आयोजित की।जिसमें संगठन विस्तार सहित […]

You May Like