किसानों को शून्य ब्याज पर दिया जा रहा ऋण: महेन्द्र 

सीधी। प्रदेश के किसानों को शून्य ब्याज पर भाजपा सरकार द्वारा खेती-किसानी के कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपने कृषि कार्य को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कर सकें। किसान अपनी सुविधा के अनुसार लिए गए ऋण की अदायगी 6 महीने से लेकर एक साल के भीतर कर सकते हैं। यह बातें आज स्थानीय सर्किट हाउस में बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान मप्र राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने कही। श्री यादव ने कहा कि वर्तमान में किसानों के लिए पर्याप्त बीज और खाद का भंडारण है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार इनका उठाव कर सकते हैं। एक सवाल के जवाब में अपेक्स बैंक के प्रशासक ने कहा कि प्रदेश में सहकारी समितियों का निर्वाचन संपन्न हो इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना पर कार्य चल रहा है। बताते चलें कि अपेक्स बैंक के चेयरमैन इससे पूर्व सिंगरौली जिले में सहकारी बैंक, पैक्स की बैठक लेकर सीधी पहुंचे थे। सीधी में बैठक के दौरान सांसद डा. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीती पाठक भी मौजूद रहे। बैठक के पश्चात वह मऊगंज की ओर रवाना हो गए।

Next Post

लांजी-किरनापुर को बड़ी सौगात, 57 किमी मार्ग होगा फोरलेन

Sat Aug 8 , 2026
बालाघाट, लांजी-किरनापुर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधायक राजकुमार कर्राहे के प्रयासों के बाद रजेगांव-किरनापुर-लांजी-आमगांव मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने की स्वीकृति मिल गई है। करीब 57.40 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के फोरलेन बनने से क्षेत्र में आवागमन और सड़क […]

You May Like