26 की उम्र में 17 अपराध करने वाला बम्बू लोडेड रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार

जबलपुर: गढ़ा थाना पुलिस ने 26 की उम्र में 17 अपराध करने वाले बदमाश बम्बू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक लोडेड देशी रिवॉल्वर बरामद हुई है।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मदनमहल पहाड़ी दरगाह के पास बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शिवा उर्फ बम्बू चौधरी (26) निवासी देवताल रामनगर को पकड़ा‌ जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर के पीछे एक देशी रिवॉल्वर फंसी मिली।

जाँच करने पर रिवॉल्वर के अंदर एक कारतूस भी लोड पाया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी शिवा चौधरी एक आदतन और बेहद खतरनाक अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसे कुल 17 गंभीर मामले दर्ज हैं।

Next Post

चुनाव आयोग ने बंगाल के पूर्व गृह सचिव मीणा को तमिलनाडु में बनाया चुनाव पर्यवेक्षक

Tue Mar 17 , 2026
कोलकाता, 17 मार्च (वार्ता) चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल 2026 विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद देर रात प्रशासनिक फेरबदल में गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटाने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को उन्हें तमिलनाडु में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया। […]

You May Like