पुलिस को भाजपाई बना दिया गया है: अखिलेश

लखनऊ 15 फरवरी (वार्ता) अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा “ सरकार ने पूरी पुलिस को भाजपाई बना दिया है, मैं तो पुलिस से कहूंगा कि वर्दी छोड़ो भाजपा की टोपी लगाकर थाने में बैठ जाओ।”

उन्होने कहा “ कुछ लोग समाजवादी पार्टी की टोपी के बारे में भला-बुरा कहते थे, अब तो भाजपा के लोग भी टोपी पहनने लगे हैं। चुनाव आयोग अगर नोटिस भेजेगा तो उनसे कोर्ट में बात की जाएगी, वहां हमे अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। ”

Next Post

पुरातन परंपरा को नई ऊंचाई देगा काशी तमिल संगमम्ः योगी

Sat Feb 15 , 2025
वाराणसी, 15 फरवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया कि काशी तमिल संगमम् हजारों वर्ष की परंपरा को नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएगा। श्री योगी ने शनिवार को कहा कि महाकुम्भ प्रयागराज में लगभग 51 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा, मां यमुना व मां सरस्वती की त्रिवेणी […]

You May Like