नागजिला में काम करते नजर आयेंगे कार्तिक आर्यन

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म नागजिला में काम करते नजर आयेंगे।

कार्तिक आर्यन ने अपनी नयी फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम ‘नागजिला’ है।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर नागजिला: नाग लोक का पहला कांड का एक मोशन पोस्टर शेयर किया। इसमें शर्टलेस कार्तिक को सांपों से भरी एक जगह में देखा जा सकता है। उनके पैरों में सांप लिपटे हुए है।वहीं कुछ देर बाद वह खुद इच्छाधारी बन जाते हैं। कैप्शन में लिखा है, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर! #नागजिला – नाग लोक का पहला कांड… मजा फैलाने आ रहा है- प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद… नाग पंचमी पर थियेटर्स में… 14 अगस्त 2026 को।

इच्छाधारी नाग-नागिनों वाली कहानी पर आधारित फिल्म नागजिला का निर्माण महावीर जैन,मृगदीप सिंह लांबा,सुजीत जैन,करण जौहर, अपूर्वा मेहता और आदर पूनावाला ने किया है। इस फिल्म का निर्देषन मृगदीप लांबा कर रहे हैं।

 

Next Post

मंत्री खटीक आज सुबह दिल्ली से दमोह पहुंचे

Wed Apr 23 , 2025
दमोह: केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र खटीक दिल्ली से दमोह पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन की ओर से अगवानी की. इसके बाद मंत्री श्री खटीक सर्किट हाउस पर विश्राम के लिए रुके हुए और सुबह होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगें. साथ ही बटियागढ कार्यक्रम में शामिल होकर टीकमगढ़ […]

You May Like