दमोह: केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र खटीक दिल्ली से दमोह पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन की ओर से अगवानी की. इसके बाद मंत्री श्री खटीक सर्किट हाउस पर विश्राम के लिए रुके हुए और सुबह होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगें.
साथ ही बटियागढ कार्यक्रम में शामिल होकर टीकमगढ़ के लिए रवाना होगें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अविनाश रावत, सीसी अभिषेक तिवारी नायब तहसीलदार रॉबिन जैन,महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, सामाजिक न्याय विभाग, भाजपा से प्रिंस जैन, राजुल चौराहा, कार्तिक शैलार, सिकंदर,सृजन के अलावा और भी जन मौजूद रहे।
