कलेक्ट्रेट पर शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी

भोपाल। कलेक्ट्रेट परिसर में आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई. भोपाल के विजयनगर साई राम कालोनी के रहवासियों ने क्षेत्र में अवैधानिक शराब दुकान हटाने की मांग की है. आबकारी विभाग और शासन प्रशासन का आश्वासन देना बंद कर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई.

जनसुवाई में पहुंचे आवेदक मोहन दांगी ने संस्कार वैली स्कूल बैरसिया के संचालक के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया. उन्होंने कहा की संचालक बलवीर दांगी द्वारा धोखाधडी कर बच्चें का नवोदय स्कूल में सिलेक्शन फार्म में गलत जानकारी भरी गई. इसके साथ ही बच्चे के परीक्षा पास होने के बाद सिलेक्शन प्रकिया में फार्म गलत जानकारी भरे जाने के कारण प्रवेश नहीं मिला. इस मामले में उन्होंने स्कूल संचालक और संस्था के लायसेंस पर कड़ी जांच कर निरस्त कर कठोर कार्यवाही की मांग की है. जनसुनवाई में आए नागरिकों से 125 आवेदन प्राप्त हुए. सीईओ तिवारी, एडीएम गोयल, मेश्राम ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया.

Next Post

फीनिक्स मॉल के पास सड़क हादसे में दो की मौत

Wed Apr 23 , 2025
इंदौर:कनाडिया थाना क्षेत्र फीनिक्स मॉल के पास हाइवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार एक्सयूवी नंबर एम पी 09 जेड एल1009 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे। दुर्घटना के […]

You May Like