जबलपुर: लोन दिलाने के नाम पर 9 लाख रूपए हडऩे वाले आरोपी के खिलाफ मदनमहल पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक संजय भाटिया 61 वर्ष निवासी होटल गुलजार महानद्दा नागपुर रोड मदनमहल ने लिखित शिकायत की कि सिल्पेश शिवहरे उसकी होटल में टेंट एवं केटरिंग के काम के संबंध में होटल में आता जाता था। जिसने वर्ष 2024 में उसक होटल में ब्रजेश तिवारी से मिलवाया और बताया कि ये मुंबई में रहता है और कम ब्याज पर प्राईवेट बैंक से लोन दिलवाने का कार्य करता है।
ब्रजेश से उसने 15 करोड़ का लोन उसकी फर्म स्वर्णलता इटरप्राईजेज में दिलवाने की बात की। तब ब्रजेश तिवारी द्वारा 15 करोड लोन के एवज में 15 लाख रूपये की स्टाम्प डयूटी एडवांस में जमा करने को कहा गया। ब्रजेश तिवारी द्वारा कम ब्याज पर प्राइवेट बैंक से लोन दिलवाने की बात कर उसे झांसा दिया और 15 लाख रूपये की स्टाम्प ड्युटी एडवांस में जमा करने के बाद लोन दिलावाने की बात कर 9 लाख रूपये लेकर फर्जी एंग्रीमेंट के दस्तावेज दिया लेकिन लोन पास नही कराया गया न ही उसका फोन उठा रहा है। ब्रजेश तिवारी उसे आश्वासन देता रहा।
