परिक्षा संबंधित शिकायतों के लिये विघार्थियों को इंदौर नहीं आना पडेगा

दिलीप सिंह

झाबुआ. देवी अहिल्या युनिवर्सिटी,डीएवीपी इंदौर के द्वारा विघार्थियों की समस्याओं को देखते हुए झाबुआ और ििआलराजपुर के छात्र-छात्राओं के लिये झाबुआ में रीजनल सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। युनिवर्सिटी के कुलपति डां.राकेश सिंघई के अनुसार युनिवर्सिटी के द्वारा जनवरी 27 तक झाबुआ के शासकीय महाविघालय में रीजनल सेंटर स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस सेंटर के खुलने आदिवासी झाबुआ और आलिराजपुर जिले के विघार्थियों को परिक्षा संबंधी कामों के लिये बार बार इंदौर के चक्कर नहीं लगाने पडेगें। जैसे की मार्कशिट में हुई गलतियों के कारण,नाम,नंबर,पता आदि में कई बार त्रुटियां हो जाती है।

इसी प्रकार से परीक्षा फार्म में देरी,परीक्षा तिथी आगे बढेने की सूचना आदि जैसे कामों के लिये विघार्थियों को इंदौर के चक्कर लगाने पडते थे। अब युनिवर्सिटी का यह प्रयास रहेगा की इस प्रकार के कामों के लिये विघार्थियों को अनावश्यक इंदौर के चक्कर नहीं लगाने पडे और उनकी इस प्रकार की सारी समस्याओं को झाबुआ में रीजनल सेेंटर के माध्यम से हल कर दिया जायें। इसलिये प्रबंधन ने इस प्रकार का निर्णय लिया है और जनवरी 27 तक यह सेंटर काम करना प्रारंभ कर देगा। इस प्रकार की व्यवस्थाएं डीएवीपी के द्वारा की जा रही है। इससे निश्चित रूप से झाबुआ और आलिराजपुर जिलों के विघार्थियों को काफी लाभ पहूचेगा।

Next Post

अलविदा आइची नागोया...अब मिलेंगे दोहा में

Sat Oct 24 , 2026
आइची नागोया, 24 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई पैरा खेलों के समापन समारोह में एथलीट, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति खेलों के समापन के अवसर पर एक साथ आए। एशियन पैरालंपिक कमिटी के अध्यक्ष माजिद राशद ने खेलों के समापन की घोषणा की। उन्होंने पूरे एशिया में पैरा स्पोर्ट्स की बढ़ती ताकत और […]

You May Like