भारी बारिश में सीधी -ब्यौहारी राजमार्ग टूटा,15 दिन के लिए बंद किया रास्ता

सीधी: अत्यधिक बारिश के चलते सीधी -ब्यौहारी राज्य राजमार्ग के चमराडोल बनास नदी के समीप अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सुधार कार्य हेतु 15 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर वैकल्पिक मार्ग बघवार की ओर से चलाने की व्यवस्था बनाई गई है। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम संभाग रीवा (म.प्र.) के संभागीय प्रबंधक के पत्र के बाद सीधी एवं शहडोल कलेक्टर ने आज सुबह से ही सीधी – ब्यौहारी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी है।

17 जुलाई 2025 को देर शाम कलेक्टर सीधी एवं शहडोल को पत्र भेजकर मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम संभाग रीवा (म.प्र.) के संभागीय प्रबंधक ने सूचित किया कि सीधी-ब्यौहारी राज्य राजमार्ग क्र. 24 के अंतर्गत ग्राम चमराडोल के पास बनास नदी के पास स्थित मार्ग अत्यधिक बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर भारी वाहन के चलने की वजह से मार्ग के चैनेज क्र. 54+400 की सड़क और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है एवं उक्त स्थल पर दुर्घटना घटित होने जैसी स्थिति निर्मित हो गयी है। मार्ग के उक्त भाग संधारण कार्य शीघ्र ही किया जाना है।

अतः सीधी-ब्यौहारी मार्ग के ग्राम चुवाही से ब्यौहारी तक के मार्ग को तुरंत बंद करने एवं मार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार परिवर्तित किया जाये। नई व्यवस्था के अनुसार वाहन ब्यौहारी से सीधी के लिए ब्यौहारी व्हाया बघवार-चुरहट-सीधी, मझौली से व्यौहारी के लिए मझौली-चुवाही-सीधी-चुरहट-बघवार-ब्यौहारी, सीधी से ब्यौहारी के लिए सीधी-चुरहट-बघवार-ब्यौहारी, ब्यौहारी से मझौली के लिए ब्यौहारी-बघवार-चुरहट-सीधी-चुवाही-मझौली की ओर से चलेंगे। मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग का संधारण कार्य दिनांक 17 जुलाई 2025 से 15 दिवस में पूर्ण कराया जाकर सीधी एवं शहडोल कलेक्टर को सूचित किया जावेगा।

Next Post

जर्जर हालत में है डबरा तहसील का शुक्लहारी ग्राम का शासकीय स्कूल

Fri Jul 18 , 2025
ग्वालियर: ग्राम शुक्लहारी तहसील डबरा जिला ग्वालियर का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जर्जर हालत में है, पाठशाला की दीवारें गिर गई हैं, कभी भी कोई जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों द्वारा कई बार, शिक्षकों से इस बारे में बातचीत की, लेकिन किसी प्रकार का सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकला है। ग्रामीणों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।