इंदौर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने 10वीं मेरिट में बनाया स्थान, प्रदेश में 9वीं रैंक

इंदौर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में इंदौर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

कृष्णा की सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीमित संसाधनों के बावजूद कृष्णा ने अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Next Post

सीबीएसई ने घोषित किए कक्षा 10वीं के परिणाम, छात्र उमंग और डिजिलॉकर से देख सकते हैं नतीजे

Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली ,15 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही परीक्षा देने वाले 25 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया । बुधवार शाम 4 बजे उमंग और डिजिलॉकर सहित सभी […]

You May Like