32, 191 नये मतदाता बढ़े, 16,438 युवा भी शामिल

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी गई।मतदाता सूची को अद्यतन करने की निरंतर चल रही प्रक्रिया के दौरान जबलपुर जिले में 21 फरवरी 2026 से 12 नवम्बर 2026 तक मतदाता सूची में 32 हजार 191 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं। 21 फरवरी 2026 को हुए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 17 लाख 26 हजार 619 थी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे ने बैठक में बताया कि 12 नवम्बर की स्थिति में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 58 हजार 810 है। इनमें 8 लाख 95 हजार 638 पुरुष एवं 8 लाख 63 हजार 105 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष के 16 हजार 438 नये मतदाता, 19 हजार 674 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष या इससे अधिक आयु के 6 हजार 950 मतदाता भी शामिल हैं। जिले में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं के पर महिला मतदाताओं की संख्या 964 है।

Next Post

राइस मिलों की राख ने छीनी सांसें, बर्बाद की फसलें

Fri Nov 13 , 2026
चुरहट/रामपुर नैकिन । राइस मिलों की राख ने सांसे छीन रखी हैं और फसलें बर्बाद हो रही हैं। जिले की चुरहट तहसील और जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोष्टा-कोठार और मिश्रगवां (वार्ड 17) के ग्रामीण इन दिनों राइस मिलों से उगलने वाले जहरीले धुएं, राख और […]

You May Like