संविदा कर्मियों का प्रदर्शन,संविदा नीति लागू करो

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों की अनदेखी और लंबित संविदा नीति के विरोध में सोमवार को संविदा संघर्ष संयुक्त मंच की जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पीपल चौक से रैली निकालकर संविदाकर्मियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इनमें 23 जुलाई 2023 को घोषित संविदा नीति का सभी विभागों में क्रियान्वयन, महंगाई भत्ता, अर्जित व मेडिकल अवकाश, 20 लाख रुपये का सामूहिक बीमा, शासकीय आवास आबंटन तथा चिकित्सा संविदाकर्मियों को पीएससी पदों पर नियमित करने जैसी मांगें शामिल हैं। मंच के संभाग अध्यक्ष सुनील चौहान ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर 30 से अधिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

BJP कार्यकारिणी बनाने 2 पर्यवेक्षक आए, चहेतों को मिलेगा स्थान या होगा बदलाव ?

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा कमान संभालने के बाद एक तरफ संगठन के स्थानीय गुटों में चर्चाएं हैं कि भाजपा में अब ऐसा नहीं होगा कि ईमानदारी से काम करने वाले नेता मुंह ताकते रह जाएं और भाजपा के स्थानीय दिग्गज नेता अपने-अपने चहेतों को कार्यकारिणी […]

You May Like