सेप्टिक टैंक निर्माण में दो भाईयों की मौत, तीसरा हुआ गंभीर घायल, दम घुटने की संभावना

बैतूल: मुलताई नगर के भगतसिंह वार्ड में सेप्टिक टैंक के निर्माण के दौरान दो भाईयों की मौत हो गई वहीं तीसरा गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगतसिंह वार्ड निवासी ओमप्रकाश निवासी परमंडल के मकान में सेप्टिक टैंक का काम चल रहा था जिसमें डिवटिया निवासी विजय पिता धुंधलाल पंवार 38 वर्ष तथा संजय पिता धुंधलाल 30 वर्ष की सेंट्रिन लगी हुई थी। बुधवार शाम जब संजय टैंक में उतरा तो देर तक वापस उपर नही आया जिसे देखने उसका बड़ा भाई विजय टैंक में उतरा तो वह भी वापस नही आया।

इसके बाद उनके साथ काम करने वाला मुकेश पिता किशोर परिहार 30 वर्ष जब देखा कि दोनों बाहर नही आए तो उसने टैंक में झांक कर देखा तो दोनों भाई अचेत पड़े हुए थे। उसने चीख पुकार मचाई जिससे लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुकेश भी बेहोश हो गया। इधर आसपास के लोगों ने तीनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने संजय और विजय को मृत घोषित कर दिया वहीं प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार, एसडीएम राजीव कहार तथा एसडीओपी एसके सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि लगभग एक माह बाद निर्माण धीन सेप्टिक टैंक खोला था जिसमें दम घुटने के कारण दोनों भाईयों की मौत हुई है। इधर बीएमओ गजेन्द्र मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Next Post

मानवता की मिसाल: क्षत्रिय कुलावंत संगठन की तत्परता से सड़क हादसे में घायल युवक की बची जान

Thu Jun 11 , 2026
सिंगरौली: जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजमिलान में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर से खून निकल रहा था और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि घटना कैसे हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना […]

You May Like