
सीधी। नशे के काले कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीधी पुलिस निरंतर सक्रिय है। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन तथा मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कोल के नेतृत्व में थाना सेमरिया पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
सीधी पुलिस के अनुसार दिनांक 02 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम हनुमानगढ़ में त्वरित कार्यवाही की गई। आरोपी राजीव उर्फ बबोल बहेलिया के निर्माणाधीन मकान की बारीकी से तलाशी लेने पर ईंटों और पत्थरों के बीच विशेष रूप से छिपाकर रखी गई अवैध नशीली सामग्री बरामद की गई।
जब्त सामग्री में नशीली गोलियां 507 नग प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियां कीमत 4044.80 रूपये, नशीला कफ सिरफ 10 नग अवैध शीशी कीमत 1719.48 रूपये एवं
अन्य: एक कीपैड मोबाइल फोन, कुल मूल्य लगभग 6500.28 आंकी गई है।
आरोपी एवं वैधानिक कार्यवाही-
गिरफ्तार आरोपी राजीव उर्फ बबोल बहेलिया 32 वर्ष निवासी हनुमानगढ़, थाना सेमरिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया है। वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क के अन्य संपर्कों और आपूर्ति श्रृंखला की गहराई से जांच कर रही है।
ये रहे टीम में शामिल-
थाना प्रभारी सेमरिया उनि केदार परौहा के नेतृत्व में गठित टीम में सउनि भूपेन्द्र बागरी, प्रआर पंकज विश्वकर्मा, जगदीश टांडिया, रामचरण रावत, आरक्षक मनीष शुक्ला, विनीत सिंह, प्रकाश सिंह, रवी सिंह, महिला आरक्षक कृति त्रिपाठी थाना जमोड़ी एवं प्रआर चालक जीतेन्द्र बागरी की सराहनीय भूमिका रही।
सीधी पुलिस की अपील-
नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। अपने आसपास किसी भी नशीले पदार्थ की बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।नशे को न कहें, सुरक्षित भविष्य चुनें।
